LATEST NEWS

कृषि महाविद्यालय लालसोट में वृक्षारोपण महाअभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

Facebook
News Image

Post Views : 117

Ashok | 06 Aug 2025

लालसोट, दौसा
06 अगस्त 2025
कृषि महाविद्यालय, लालसोट (श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर) में बुधवार को वृक्षारोपण महाअभियान के तहत एक भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर लालसोट विधायक श्री रामबिलास डूंगरपुर विशेष रूप से उपस्थित रहे और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया।

कार्यक्रम के दौरान दर्जनों पौधे लगाए गए और पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों तथा स्थानीय नागरिकों को भी बड़ी संख्या में सम्मिलित किया गया।
विधायक रामबिलास डूंगरपुर ने अपने उद्बोधन में कहा
“हर पौधा केवल हरियाली का प्रतीक नहीं, बल्कि यह हमारी आस्था, संस्कार और भावी पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। हमें वृक्षारोपण को केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक जनआंदोलन बनाना होगा।”
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे न केवल पौधे लगाएं, बल्कि उन्हें संरक्षण भी दें, ताकि आने वाले वर्षों में इनका सकारात्मक प्रभाव समाज और पर्यावरण पर देखा जा सके
रिपोर्ट: राजलोक मीडिया टीम

Related News